मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 12वें मैच में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स आज भिड़ रहे हैं। टीम में दो बदलाव किए गए, जिसमें विल जैक्स को Playing 11 में शामिल किया गया। साथ ही, अश्विनी कुमार ने आईपीएल में डेब्यू किया और अपनी पहली ही गेंद पर विकेट झटक लिया।जानिए Ashwani Kumar को, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने दिया डेब्यू का मौका, क्या खासियत है इनकी
वीडियो देखें : क्रेडिट X(TWITER)
A dream debut for #AshwaniKumar! 💙
He gets the big wicket of #AjinkyaRahane on the very first delivery of his #TATAIPL career! 🔥
Watch LIVE action ➡ https://t.co/SVxDX5nnhH#IPLonJioStar 👉 #MIvKKR | LIVE NOW on Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi, Star Sports 3 &… pic.twitter.com/Qk0cSw6IlE
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 31, 2025
जानिए Ashwani Kumar को, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने दिया डेब्यू का मौका, क्या खासियत है इनकी
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 12वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स भिड़ रही हैं। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। मुंबई की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव किए गए। विल जैक्स को अंतिम 11 में जगह मिली। वहीं अश्विनी कुमार ने आईपीएल डेब्यू किया। उन्होंने डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर विकेट चटकाया।
मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स -आईपीएल 2025: – अश्विनी कुमार का डेब्यू पर सबकी नजर
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 12वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से हो रहा है। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मुंबई की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए गए, जिसमें विल जैक्स को शामिल किया गया, जबकि युवा तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार को आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मिला। इस फैसले के बाद हर किसी के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर यह युवा लेफ्ट-आर्म पेसर कौन है, जिस पर मुंबई ने विश्वास जताया है?
कौन हैं Ashwani Kumar ?
पंजाब के प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार अपनी pace और विविधता के लिए जाने जाते हैं। उनकी गेंदबाजी में कटर, स्लो-बाउंसर, फ्लोटिंग फुलटॉस और सटीक लेंथ डिलीवरी शामिल है। 23 वर्षीय अश्विनी की खासियत उनकी वाइड यॉर्कर है, जो उन्हें एक सफल टी20 गेंदबाज बना सकती है। उनका गेंदबाजी स्टाइल हर्षल पटेल से मिलता-जुलता है।
18 साल की उम्र में उन्होंने पंजाब के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया, 20 साल की उम्र में लिस्ट-ए में डेब्यू किया और 21 वर्ष की उम्र में टी20 में कदम रखा। मुंबई इंडियंस ने उन्हें 30 लाख रुपये के best price पर अपनी टीम में शामिल किया था। इससे पहले वह पंजाब किंग्स का हिस्सा थे, लेकिन प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाए थे।
घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन
अश्विनी कुमार ने 2022 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान पंजाब के लिए डेब्यू किया था और चार मैचों में 8.50 की ecnomy rate से तीन विकेट चटकाए। इसके अलावा, वह दो प्रथम श्रेणी और चार लिस्ट ए मुकाबलों में भी पंजाब को represent कर चुके हैं। उन्होंने पहली बार पंजाब के घरेलू टी20 टूर्नामेंट, शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में शानदार प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरी थीं। वहां उन्होंने BLV ब्लास्टर्स के लिए खेलते हुए 4/36 के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े दर्ज किए थे।
युवा खिलाड़ियों पर मुंबई इंडियंस का भरोसा
#MI‘s Opening Bowlers 🆚 #KKR‘s Opening Batters
And it’s the @mipaltan‘s bowlers who win the opening act 💙#KKR 25/2 after 3 overs.
Updates ▶ https://t.co/iEwchzEpDk#TATAIPL | #MIvKKR pic.twitter.com/eoundLJeE5
— IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2025
आंध्र के गेंदबाज सत्यनारायण राजू को भी दो मुकाबलों में आजमाया गया है यानि ,मुंबई इंडियंस इस सीजन में नए डमेस्टिक प्लेयर को लगातार मौके दे रही है। इससे पहले टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ केरल के बाएं हाथ के गेंदबाज विग्नेश पुथुर को डेब्यू का अवसर दिया था।
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
मुंबई इंडियंस:
- रयान रिकेल्टन
- विल जैक्स (विकेटकीपर)
- सूर्यकुमार यादव
- तिलक वर्मा
- हार्दिक पांड्या (कप्तान)
- नमन धीर
- मिचेल सेंटनर
- दीपक चाहर
- ट्रेंट बोल्ट
- अश्विनी कुमार
- विग्नेश पुथुर
कोलकाता नाइटराइडर्स:
- क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर)
- सुनील नरेन
- वेंकटेश अय्यर
- अजिंक्य रहाणे (कप्तान)
- रिंकू सिंह
- अंगकृष रघुवंशी
- आंद्रे रसेल
- रमनदीप सिंह
- स्पेंसर जॉनसन
- हर्षित राणा
- वरुण चक्रवर्ती
इम्पैक्ट प्लेयर्स
कोलकाता नाइटराइडर्स:
एनरिक नॉर्टजे, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, लवनिथ सिसौदिया।
मुंबई इंडियंस:
रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, रॉबिन मिंज, सत्यनारायण राजू।
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के इस रोमांचक मुकाबले में युवा गेंदबाज अश्विनी कुमार पर सभी की नजरें रहेंगी। क्या वह अपने डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन कर टीम के लिए उपयोगी साबित होंगे? यह देखना दिलचस्प होगा! बने रहिए