रयान रिकेल्टन: Profile -एक चमकता सितारा और MI बनाम KKR मैच मे शानदार प्रदर्शन
Riyan Rickelton -Profile
आईपीएल एक ऊभर्ती हुई प्रतिभा की फैक्ट्री है हर दिन एक नया हीरा क्रिकेट जगत को मिलता है क्रिकेट की दुनिया में कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं जो अपनी प्रतिभा और मेहनत से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। दक्षिण अफ्रीका के रयान रिकेल्टन (Ryan Rickelton) उन्हीं में से एक हैं। बाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज और विकेटकीपर ने अपनी शानदार बल्लेबाजी और लगातार बेहतर प्रदर्शन से न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई, बल्कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) जैसे बड़े मंच पर भी अपनी छाप छोड़ी। 31 मार्च 2025 को मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में हुए मुकाबले में रिकेल्टन ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। आइए, MI बनाम KKR, 31 मार्च 2025: एक यादगार प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं :-
MI बनाम KKR, 31 मार्च 2025: एक यादगार प्रदर्शन
Maiden IPL half-century for the talented Ryan Rickelton.pic.twitter.com/6RassbT36K
— Cricket.com (@weRcricket) March 31, 2025
क्या मैच था …..31 मार्च 2025 को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुए IPL 2025 के 12वें मैच में रयान रिकेल्टन ने अपनी पहली बड़ी छाप छोड़ी। MI के कप्तान Hardik Pandya ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। KKR की बल्लेबाजी शुरुआत से ही लड़खड़ा गई। ट्रेंट बोल्ट ने सुनील नरेन को पहले ही ओवर में आउट किया, जबकि दीपक चाहर ने क्विंटन डी कॉक को सस्ते में पवेलियन भेजा। डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज अश्वनी कुमार ने 4/24 के शानदार आंकड़े के साथ KKR को 16.2 ओवर में 116 रन पर समेट दिया। अश्वनी ने अजिंक्य रहाणे (11), रिंकू सिंह (17), मनीष पांडे (17) और आंद्रे रसेल (5) को आउट कर MI की जीत की नींव रखी।
117 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी MI की शुरुआत रोहित शर्मा (13) और रिकेल्टन ने की। रोहित जल्दी आउट हो गए, लेकिन रिकेल्टन ने हार नहीं मानी। उन्होंने विल जैक्स (16) के साथ 45 रन की साझेदारी की और फिर सूर्यकुमार यादव (27 नाबाद, 9 गेंदों में) के साथ 30 रन जोड़े। रिकेल्टन ने 41 गेंदों में 62 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल थे। उनकी पहली IPL अर्धशतक (33 गेंदों में) ने MI को 12.5 ओवर में 8 विकेट से जीत दिलाई। सूर्यकुमार ने अंतिम ओवर में रसेल की गेंद पर छक्का जड़कर मैच खत्म किया।
रियान रिकेल्टन की पारी में उनकी Technique और आक्रामकता साफ दिखी। शुरुआत में गेंद स्विंग कर रही थी, लेकिन जैसे ही पिच स्थिर हुई, उन्होंने KKR के गेंदबाजों पर हमला बोला। सुनील नरेन के खिलाफ लगातार दो छक्कों ने उनकी आत्मविश्वास को दर्शाया। मैच के बाद रिकेल्टन ने कहा, “वानखेड़े में पहली बार खेलना अविश्वसनीय अनुभव था। भीड़ ने स्टेडियम को नीला कर दिया। मैंने शुरुआत में समय लिया, लेकिन बाद में रन बनाना आसान हो गया।”
जीवन, करियर की झलक :- Glimpse of life and career:-
प्रारंभिक जीवन और व्यक्तिगत पृष्ठभूमि
Early life and personal background
रयान डेविड रिकेल्टन का जन्म 11 जुलाई 1996 को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में हुआ था। बचपन से ही रयान एक खेल प्रेमी थे। क्रिकेट के अलावा, उन्होंने स्कूल स्तर पर रग्बी खेला, प्रांतीय स्तर पर स्क्वैश में हिस्सा लिया और एक समय गौतेंग अंडर-14 वेटलिफ्टिंग रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। उनके पिता, इयान रिकेल्टन, एक खेल निदेशक थे और रयान के पहले कोच भी बने। रयान ने अपने पिता से ही बल्लेबाजी की बारीकियां सीखीं। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू हेडन और एडम गिलक्रिस्ट उनके प्रेरणास्रोत थे, जिनसे उन्होंने आक्रामकता और निरंतरता का मिश्रण अपनाया।
क्रिकेट में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए रिकेल्टन ने विकेटकीपिंग को भी अपने कौशल में शामिल किया। उनकी मेहनत रंग लाई और 2012 में उन्हें क्रिकेट साउथ अफ्रीका का अंडर-15 प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया। हालांकि, वह 2014 के अंडर-19 विश्व कप टीम में जगह नहीं बना सके, लेकिन यह असफलता उनके लिए एक प्रेरणा बन गई।
Maiden IPL half-century for the talented Ryan Rickelton.pic.twitter.com/6RassbT36K
— Cricket.com (@weRcricket) March 31, 2025
घरेलू और प्रारंभिक करियर Domestic and early career
रयान रिकेल्टन ने 2015 में गौतेंग के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया। उनकी शुरुआत भले ही शून्य पर आउट होने के साथ हुई, लेकिन इसके बाद उन्होंने हार नहीं मानी। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका औसत 45.75 रहा, जिसमें पांच शतक शामिल हैं। 2017-18 सीएसए प्रांतीय वनडे चैलेंज में उन्होंने 351 रन बनाए और टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। उसी सीजन में सनफॉइल 3-डे कप में 562 रन बनाकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
2017 में रिकेल्टन ने अफ्रीका टी20 कप में गौतेंग के लिए टी20 डेब्यू किया। इसके बाद उन्हें हाईवेल्ड लायंस और क्रिकेट साउथ अफ्रीका इमर्जिंग स्क्वॉड में शामिल किया गया। उनकी लगातार अच्छी फॉर्म ने उन्हें 2021 में दक्षिण अफ्रीका की टी20 टीम में जगह दिलाई, हालांकि उन्हें अपना पहला मौका 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे डेब्यू के साथ मिला। टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनका डेब्यू 2024 में हुआ। क्विंटन डी कॉक के संन्यास के बाद रिकेल्टन को दक्षिण अफ्रीका के लिए एक बड़े खिलाड़ी के रूप में देखा जाने लगा।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट :- International cricket :-
रयान रिकेल्टन ने 31 मार्च 2022 को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया। 2024 टी20 विश्व कप में वह दक्षिण अफ्रीका की टीम का हिस्सा थे, हालांकि उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। लेकिन 2024-25 में घरेलू टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने न्यूलैंड्स में 259 रन की शानदार दोहरी शतकीय पारी खेली। इसके बाद 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़कर उन्होंने अपनी फॉर्म को साबित किया। टी20 क्रिकेट में उनकी आक्रामकता और तेजी से रन बनाने की क्षमता ने उन्हें MI के लिए IPL 2025 में एक करोड़ रुपये में खरीदा जाने का मौका दिलाया।
SA20 में MI केप टाउन के लिए खेलते हुए उन्होंने 2024 में 530 रन बनाए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 173.77 रहा। 42 चौके और 34 छक्कों के साथ वह टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। 2025 में भी उन्होंने 336 रन बनाकर MI केप टाउन को पहला SA20 खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई।
IPL 2025 में मुंबई इंडियंस के साथ नई शुरुआत
IPL 2025 की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने रिकेल्टन को उनके बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये में खरीदा। ईशान किशन के जाने के बाद MI को एक ऐसे विकेटकीपर-बल्लेबाज की जरूरत थी जो टॉप ऑर्डर में आक्रामकता ला सके। रिकेल्टन इस भूमिका के लिए एकदम सही साबित हुए। उनकी बल्लेबाजी शैली और अनुभव ने उन्हें रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने का मजबूत दावेदार बनाया।